फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ में इलाज कराने गए एक मरीज समेत मंगलवार को जिले के तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम क्वांरटीन करते हुए परिजनों को संक्रमित से दूर रहने की सलाह दी है। दूसरी ओर एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले शंकरपुर गांव के एक व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल सका है। दूसरे मरीज के संपर्क में आए देवरिया रानीजोत गांव के आठ लोगों की सैंपलिंग कराई गई है।
विज्ञापन



नगर के पूरबटोला मोहल्ले में भंडारखाना के निकट रहने वाले एक व्यक्ति ने लखनऊ के एक अस्पताल में जांच कराई थी। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह बेलहा व महदेइया बाजार में रहने वाले दो अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।


पीएचसी जोकहिया की टीम पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की जांच करने देवरिया रानीजोत गांव पहुंची। वहां मरीज के परिजनों व उसके आसपास के आठ लोगों की कोविड जांच की गई। अधीक्षक डॉ. जावेद ने बताया कि देवरिया रानीजोत में आठ लोगों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें