बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने व्याख्यान व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में एक बेहतर नागरिक बनाने में मौलिक कर्तव्यों की भूमिका विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा संगीता पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मार ली।
व्याख्यान का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व राजनीति विभाग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रखर त्रिपाठी ने करके किया। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान के आयोजन से छात्र-छात्राओं की क्षमता व कौशल का निर्माण होता है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को खुलकर अपने विचार रखने का मौका मिलता है। डॉ. आशीष कुमार लाल, प्रमोद कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, दिनेश कुमार व डॉ. मनोज सिंह ने भी व्याख्यान में जानकारी साझा की।
भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न संकाय के सात छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर चार-चार मिनट तक अपने विचार रखें। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र अंबरीश द्विवेदी द्वितीय तथा स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा रक्तिमा कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया।
उधर, आइसीटी कंप्यूटरिंग स्किल प्रोग्राम के तहत बीसीए ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें हाऊ टू मेक इफेक्टिव प्रेजेंटेशन विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।