बलरामपुर। पांच नवंबर की रात ललिया थाने के मथुरा बाजार में राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की राम, जानकी व लक्ष्मण की तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा चोरी होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी विकास कुमार ने मथुरा बाजार चौकी प्रभारी ओम नरायन मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं देहात कोतवाली के उप निरीक्षक रमेश दीक्षित एवं उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह को भी पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। चोरी के मामले में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें बंद कर मार्ग जाम किया था। पुलिस ने 72 घंटे में घटना का खुलासा करने की बात कही थी।