फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए के हमले से तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 20 May 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जगदीशपुर गांव के पास लगाया गया पिंजरा।
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार की सुबह क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में तेंदुए ने हमला करके एक बालक सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी तुलसीपुर में चल रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है, निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे 28 वर्षीय मनीष व राजेंद्र कनौजिया का आठ वर्षीय बेटा मनोज खेत की तरफ घूमने जा रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उनके हल्ला गोहार पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार को तेंदुए के हमले की सूचना दी तो वह दलबल सहित गांव में पहुंच गए। ग्रामीण पवन कुमार मौर्य, हरचरण व राजू भारती आदि ने बताया कि गांव में अक्सर तेंदुआ दिखता है। वे वन विभाग की टीम को उस खेत तक ले गए, जिसमें तेंदुआ भागा था।
ग्रामीणों के हांका लगाने पर खेत में छिपे तेंदुए ने राजू भारती (30) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेंदुआ भाग निकला। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। इसके अलावा तेंदुए के आने वाले मार्ग पर ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी में जुटी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें