बलरामपुर। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा, ब्लाक आफिस के निकट एवं मोहल्ला बलुहा में एक-एक लोग शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
पांच कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
-जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए पांच कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ्य हुए सभी मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 1481 हो गई है। 1135 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 324 है।