फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रतिमा विसर्जन में तीन जगह हादसे, 26 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के जरवा में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय बृहस्पतिवार को तीन हादसे हुए। अलग-अलग स्थानों पर ट्राॅलियां पलटने से बच्चों और महिलाओं समेत 26 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पहला हादसा बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गुमडी घाट से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौटते समय हुआ। उतरौला-गोंडा मार्ग पर राजेंद्रगंज के पास एक ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें भजनू (38) निवासी तिवरीपुरवा गुमडी, उर्मिला (40), दुलारपति (32), स्वाति (20), आकाश (19), जाह्नवी (8) और खुशबू (22) आदि घायल हो गए। सूचना पर सीओ और एसडीएम उतरौला मौके पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
दूसरी घटना जरवा क्षेत्र के बघेलखंड जलाशय पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में सुनील (16), संतोष (12), उर्मिला (14), अमन (12), कृष्ण (9), बच्चन यादव (16), कमल यादव (18), राजेश यादव (22) और चालक अटल यादव (28) घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी की हालत स्थिर बताई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। ट्रॉली जलाशय किनारे खाई में फिसल गई थी। हादसे में किसी की जान नहीं गई है।
विज्ञापन

तीसरी घटना गैसड़ी क्षेत्र के जमुनी कला गांव के पास रात करीब आठ बजे हुई। प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में गोविंद (19), रामकिशोर (20), तिलकराम (19), दीपक (30), संजय (17), मानसून (18), मोनू पासवान (12), कमलेश (26), रजनीश और आकाश (14) शामिल हैं। इनमें गोविंद, रामकिशोर और तिलकराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से तीन को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गंभीर घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि श्रद्धालु कटहा नाले में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। एसपी विकास कुमार ने बताया कि हादसों के कारण की जांच कराई जा रही है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
जरवा। पेरा नाले में ट्रैक्टर-ट्राॅली गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ितों का आरोप है कि चौकी प्रभारी की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। गांव के तेजपाल, हरीश, राकेश आदि ने कहा कि जाम के कारण ड्राइव उतर गया था। इसी दौरान पुलिस ने जबरदस्ती एक किशोर को ट्रैक्टर थमा दिया, जिसके कारण हादसा हो गया । आक्रोशित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही घायलों को इलाज व आर्थिक मदद दिलाने और ट्रैक्टर की मरम्मत का खर्च उठाने की मांग की। एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत और सीओ बृजनंदन राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान विजय सिंह ने भी मांग की कि घायल बच्चों और उनके परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें