बलरामपुर। स्थानीय डिपो में कार्यरत चार संविदा चालक काफी समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। बिना सूचना के गायब चल रहे इन चालकों के खिलाफ क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर चारों चालकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि डिपाे में तैनात संविदा चालक रमाकांत एक मार्च 2023 से, रमाशंकर पाठक 28 मार्च 2023 से, राम शुक्ला एक अप्रैल 2023 से और संजय गुप्ता एक मई 2023 से अब तक लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इन चालकों द्वारा अवकाश के संबंध में कोई सूचना कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई है।
बिना सूचना के चारों संविदा चालक अनुपस्थित चल रहे हैं। चालकों के मोबाइल पर संपर्क किया गया जाता है तो वह बंद बताता है। इनके रवैये से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चारों चालक अपने कार्यों में रूचि नहीं ले रहे हैं। चालकों के अनुपस्थित रहने से बसों के संचालन में असुविधा हो रही है। कर्तव्य व दायित्वों के प्रति लापरवाही को देखते हुए सभी को नोटिस जारी किया गया है। सभी चालकों को कार्यालय पहुंचकर स्पष्टीकरण देने का अंतिम मौका दिया गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर चालकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।