फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में मारे गए लोगों को मिले शहीद का दर्जा : श्याम लाल

विज्ञापन
बलरामपुर के सपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते सपा के पदा​धिकारी व अन्य।-स्रोत: सपा
विज्ञापन
उतरौला/बलरामपुर। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए। उन्हें शहीद सैनिकों की तरह सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। यह बातें रविवार को उतरौला पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश पर जब-जब संकट आता है तब-तब वीर जवान अपने जान की बाजी लगा देते हैं। इसीलिए सपा ने हमेशा सैनिकों का सम्मान किया है। देश की रक्षा अग्निवीर योजना से संभव नहीं है, इसलिए सैनिकों को सेना में पूर्ण नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 2027 में पीडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इससे पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का डॉ. एहसान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अबरार अहमद, छब्बू शाह, निहाल खान, अकरम डॉ. रफ़ीउल्लाह, अनवारुल खान, आफाक कुरैशी व शहंशाह खान आदि मौजूद रहे।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय लोहिया भवन पहुंचे। यहां पर सपा जिलाध्यक्ष मणिलाल कश्यप, श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा एवं गैसड़ी विधायक राकेश यादव आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर जनता के हित में काम करने की बात कही। कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची की समीक्षा कर लें। यदि किसी का नाम छूटा हो तो उसे जुड़वाएं। गलत दर्ज हुआ हो तो नियमानुसार कटवाने की पहल करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगराम पासवान, परशुराम वर्मा, राम सागर अकेला, इकबाल जावेद, मनीष चंद सोनकर, नरसिंह पाल यादव व गणेश प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें