फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान पात्र तोड़कर चोरों ने पार किये पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गेड़ास बुजुर्ग। दान पात्र तोड़कर चोरों ने पांच हजार रुपये चंदा पार कर दिया है। नव दुर्गा जागरण मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के हाशिमपारा बाजार में नव दुर्गा जागरण की तरफ से पांडाल सजाया गया है। नव दुर्गा जागरण मंडल अध्यक्ष विक्रम गुप्ता ने बुधवार को बताया कि रात के समय चोरों ने दान पात्र तोड़कर पांच हजार रुपये चंदा का पार कर दिया है। प्रतिमा स्थल को ढक कर कमेटी के लोग अपने-अपने घर चले गए थे।
रात एक बजे के करीब खटपट की आवाज सुनाई दी तो लोग घर से बाहर निकले और देखा कि शीशे का दान पात्र टूटा हुआ था। दान पात्र में करीब पांच हजार रुपये थे। यूपी 100 को फोन किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली डॉ. उपेंद्र राय ने बताया कि नव दुर्गा जागरण मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें