फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बालश्रम और महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mon, 26 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला अपराध को रोकने व महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में 149 महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। यह अभियान 15 दिनों तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला बीट पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। महिला सुरक्षा टीम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों व मंदिरों के आसपास गश्त कर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक कर रही हैं। महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नंबर के साथ शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। उधर एएचटीयू की टीम ने तुलसीपुर बाजार में अभियान चलाकर बालश्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें