फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 40 डिग्री की तपिश में भी परिणाम जानने की रही उत्सुकता

Wed, 05 Jun 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडी समिति भगवतीगंज मेंं मतगणना स्थल पर मंगलवार को 40 डिग्री तापमान के बावजूद लोगों में चुनाव परिणाम को जानने की खुमारी छाई रही। उमसभरी गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मतदान कार्मिकों व मीडिया कर्मियों के लिए पंखा, टेंट व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

सुबह अचानक तेज आंधी व बारिश के बाद सुबह नौ बजे फिर धूप के साथ उमस बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप ने लोगों काे खूब छकाया। मतगणना स्थल पर लोगों को गर्मी व तेज धूप के कहर से दो-चार होना पड़ा। प्रशासन की ओर से टेंट आदि की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा हालात बद्दतर होते गए। सबसे बड़ी दिक्कत सुरक्षाबलों के लिए दिखी। लोग धूप में पसीना पोछते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें