बलरामपुर। सदर तहसील में नियमित कर्मचारियों की कमी से वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुकदमों की सुनवाई की नकल व अन्य रिपोर्ट मिलने में परेशानी हो रही है। दि कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी व महामंत्री कमलेश्वर सिंह आदि अधिवक्ताओं ने नियमित कर्मचारियों की तैनाती कराने की मांग की है, जिससे वादकारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। (संवाद)