फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फिर चला बुलडोजर, 40 दुकानों से हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
लरामपुर के छाेटी नहरिया के पास जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को फिर बुलडोजर चला। पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए छोटी नहरिया से दारुल उलूम तक सड़क व फुटपाथ पर फैले निर्माण और दुकानों के सामान को हटवाया। करीब 40 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) लालचंद्र ने बताया कि नगर में बढ़ते यातायात दबाव और पैदल आने-जाने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ, नालियों और मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण से सड़कें सकरी हो गई थीं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती थी। अभियान का उद्देश्य मार्गों को दुरुस्त करना और नगर को व्यवस्थित स्वरूप देना है। ईओ ने बताया कि पालिका ने पहले भी लोगों को नोटिस जारी करते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। इसके बावजूद कई स्थानों पर कब्जा नहीं हटाया गया। बृहस्पतिवार से सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान निरंतर चलेगा और 13 जनवरी 2026 तक नगर के सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों से अतिक्रमण हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान दुकानों के आगे फैलाए गए शेड, बोर्ड, काउंटर, ठेले, निर्माण सामग्री और कई अस्थायी ढांचों को हटाया गया। कुछ व्यापारियों ने स्वयं सामान समेटकर सहयोग किया, जबकि कई स्थानों पर पालिका को जेसीबी लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें