फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ...तो नदी में समाहित हो जाएगा ढोढरी गांव

Tue, 18 Jul 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात में राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही सदर ब्लॉक के ढोढरी गांव में रहने वाले ग्रामीणों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। बाढ़ खंड गांव को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य पर इस साल 1.97 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। जबकि ग्रामीण आधा-अधूरा काम कराकर बजट का बंदरबांट किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को नदी की मुख्य धारा व कब्रिस्तान के निकट काम न कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीते दो साल से बाढ़ खंड के अधिकारी गांव को बाढ़ से बचाने के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च कर चुके हैं। ग्रामीण चिंताराम ने बताया कि पश्चिम तरफ से नदी कटान कर रही है, लेकिन बचाव के लिए यहां कोई काम नहीं कराया गया है। करामत उल्ला व मैराज ने बताया कि राप्ती नदी में बाढ़ आई तो कब्रिस्तान व जमाली जोत गांव को जाने वाली सड़क भी नदी में चली जाएगी। सोनू यादव व विनोद ने बताया कि बाढ़ खंड के अधिकारी काम आधा-अधूरा छोड़कर भाग गए हैं। काम शुरू होने पर गांव के लोगों ने पश्चिम की ओर से बोल्डर लगवाने की मांग की थी। तब अधिकारियों ने कब्रिस्तान के आगे तक बोल्डर लगवाने की बात कहीं थी, लेकिन आधे में बोल्डर व दोनों तरफ कुछ दूर तक तिकोनिया लगाकर चले गए।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जेके लाल ने कहा कि मैं उस गांव में नहीं गया हूं। जांच कराकर गांव को कटान से बचाने के लिए आवश्यक कार्य कराया जाएगा।
सदर विधायक ने देखा चंदापुर बांध
सदर विधायक पल्टूराम ने मंगलवार को चंदापुर गांव में बांध पर कराए जा रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य करा रहे बाढ़ खंड के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें