फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूल के पास नहीं था मान्यता का प्रमाण पत्र, बंद कराया

Tue, 18 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में बिना मान्यता के संचालित विद्यालय का निरीक्षण करते डीआईओएस गोविंद राम व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बिना मान्यता के स्कूल चलाने और जूनियर हाईस्कूल की मान्यता लेकर इंटर तक की कक्षाएं संचालित करने का खेल खूब चल रहा है। सदर शिक्षा क्षेत्र के गांगनार में मंगलवार को विमला देवी शिक्षण संस्थान बिना मान्यता के हाईस्कूल तक संचालित मिला। डीआईओएस ने निरीक्षण कर विद्यालय बंद करने का आदेश जारी करते हुए प्रधानाचार्य व प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। सात दिनों के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम सुबह 10.47 बजे विमला देवी शिक्षण संस्थान गांगनार पहुंचे। वहां कक्षा एक से 10वीं तक कक्षाएं संचालित मिलीं। छात्र बकायदा ड्रेस में बैठे मिले। कक्षा नौ में 15 के मुकाबले नौ और दसवीं में 16 के मुकाबले छह विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यार्थियों ने बताया कि कक्षा नौ के बच्चों का पंजीकरण पार्वती देवी इंटर कॉलेज हरिहरगंज में कराया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगा गया लेकिन वे कुछ नहीं दिखा सके। इसपर विद्यालय को तत्काल बंद करा दिया गया है। प्रधानाचार्य व प्रबंधक को नोटिस जारी कर बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने के संबंध में उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में डीआईओएस ने बलुआ मोड पर स्थित रामचंद्र स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। यहां कक्षा एक से दसवीं तक की कक्षाएं चल रहीं थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें