फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी नहीं चला पता

विज्ञापन
बलरामपुर के सरयू नहर में युवक की तलाश करती टीम ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। ग्राम त्रिलोकपुर के तिलकहना पुल से 22 जनवरी को सरयू नहर में गिरे युवक महेंद्र गिरि उर्फ छोटन (28) का शनिवार को भी कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन और पीएसी की टीम ने सुबह से ही नहर में नाव के जरिये सघन खोज अभियान चलाया। निराश परिजनों ने थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज से एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोताखोरों के सहयोग से नहर के संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली गई, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। तिलकहना पुल से लेकर मुजहनी फाटक तक लगातार निगरानी रखी जा रही है। नहर के दोनों किनारों पर पुलिस बल तैनात है। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि पीएसी व पुलिस की संयुक्त टीम हर संभावित स्थान पर खोज अभियान चला रही है। जब तक युवक का पता नहीं चलेगा, तब तक अभियान जारी रहेगा। युवक के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता घिराउ ने कहा कि एनडीआरएफ टीम बुलाकर तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें