फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जूलूसों में गूंजी या हुसैन की सदाएं

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर निकाली गई चेहल्लुम जुलूस में मातम करते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। चेहल्लुम पर इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत का गम जिले भर में मनाया गया। शुक्रवार को मातमी जुलूस निकाले गए और मजलिसें भी हुईं। अजादारों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर गम का इजहार किया। वहीं नौवीं चेहल्लुम की रात बृहस्पतिवार को इमाम चबूतरे पर ताजिया रखकर फातिहाख्वानी हुई और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दसवीं चहल्लुम की सुबह शिया इमामबाड़े से अंजुमन रौनके दीने इस्लाम कमेटी के नेतृत्व में मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस टटीरी बाजार चौक, सराय फाटक व वीर विनय चौराहे से होते हुए गोंडा रोड स्थित जिला पंचायत के पास शिया इमामबाड़े में संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने नोहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया।
रात में नगर के महिला अस्पताल के पास से अब्दुल खालिक की अगुवाई में तथा नगर पालिका, जिला मेमोरियल अस्पताल रोड, सराय फाटक, गदुरहवा व रमना मोहल्लों से ताजिया व जुल्फिकार का जुलूस निकाला गया। जुलूस परंपरागत मार्ग से होता हुआ वीर विनय चौराहे पर पहुंचा, जहां समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इकबाल जागीर और समाजसेवी समर जावेद ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जफर मेहंदी, जरगाम हैदर, जहूर मेहंदी, जमाल, समीर, सलीम व सरफराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चेहल्लुम के जुलूस में या हुसैन की सदाओं से गूंजा नगर
उतरौला (बुधवार)। या हुसैन…या हुसैन की सदाओं और गमगीन माहौल के बीच शुक्रवार की शाम को चेहल्लुम का जुलूस सुभाष नगर इमामबाड़ा से निकाला गया। जुलूस में शामिल अजादारों ने काले लिबास में नंगे पैर चलकर और सीनाजनी कर गम का इजहार किया। रेहरा माफी की मजलिस में मौलवी इरफान हैदर और मौलाना जायर अब्बास ने कहा कि हमारी मजलिसों में इमाम हुसैन के साथ एक लाख चौबीस हजार नबियों का जिक्र होता है।
अंजुमन-ए-वफाए अब्बास के सदस्यों के अलविदाई नौहों के बीच ताजिया, ताबूत और अलम के साथ जुलूस करबला की ओर रवाना हुआ। रास्ते भर लोग अलविदा या हुसैन की सदाएं बुलंद करते रहे। देर शाम करबला पहुंचकर ताजिया दफनाए गए। इस मौके पर असलम रिजवी, अली अब्बास, सईद जाफरी, जीशान हैदर, समीर रिजवी, इरफान हैदर, अली जाफर, तौसीफ हसन, अब्बास जाफर, अली शहंशाह, तौक़ीर हसन, रजा हैदर, मौजिज अब्बास, मुहम्मद आलिम, मीसम अब्बास, इंतजार मेहदी, रजा अब्बास, मुहम्मद सालिम, नदीम हैदर, अदी अब्बास, अहसन मुरतजा, यासूब अब्बास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें