फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विशेष केमिकल से तेंदुए का पता लगाने में जुटी टीम

विज्ञापन
बलरामपुर के धामाचौरी गांव के पास लगाए गए पिंजड़े के पास निगरानी करती टीम।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरारामपुर)। सोहेलवा जंगल के धामाचौरी गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद नहीं हो रहा है। गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। विशेष केमिकल से तेंदुए का पता लगाने में वन विभाग की टीम जुटी है। बाइक सवारों पर हमले के बाद सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

राजबहादुर यादव, पटवारी, सूरज, जमीदार, राघव राम व सूर्य नरायन ने बताया कि पांच दिन पहले तेंदुए के हमले में गनेशपुर निवासी महेंद्र कुमार शुक्ल व प्रदीप कुमार शुक्ल घायल हो गए थे। तभी से धामाचौरी, लम्मुइया व गनेशपुर गांव में तेंदुए का खौफ है। तेंदुआ पहाड़ी नाले के झाड़ियों में छिप जाता है। तेंदुए के डर से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि धामाचौरी गांव में पहाड़ी नाले के पास गन्ने के खेत में पिंजरा लगाकर शाम को बकरी बांधी जा रही है। बावजूद इसके पिंजरे में तेंदुआ कैद नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल, वन दरोगा जीव रखन प्रसाद व दूधनाथ नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं। वन विभाग की टीम विशेष केमिकल से तेंदुए को पकड़ने में जुटी है। जल्द ही तेंदुए को पिंजरे में पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें