फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भोलेनाथ की बरात में आकर्षण का केंद्र बनी महाकुंभ की झांकी

विज्ञापन
-बलरामपुर के महदेइया बाजार में निकाली गई ​शिव बारात।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। महाशिवरात्रि पर बुधवार की शाम नगर में भगवान भोलेनाथ की बरात की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस बार शोभायात्रा में महाकुंभ की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शिव बरात में दुर्गा जी, राम-लक्ष्मण-सीता, भारत माता, श्रवण कुमार, नरसिंह भगवान, सुग्रीव, जामवंत, हनुमानजी एवं इंद्र देवता की झांकी भी शामिल हुई। देवी-देवताओं के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन

सिटी पैलेस रोड स्थित रामलीला मैदान से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा को सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू आदि ने पूजा-अर्चना करके रवाना किया। शोभायात्रा आंबेडकर तिराहा व वीर विनय चौराहा होते हुए झारखंडी मंदिर पर पहुंची। यहां भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद शिव बरात वीर विनय चौराहा, सराय फाटक, गुड़मंडी, पुरानी चौक एवं मेजर चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर भगवान भोलेनाथ व शिवगणों पर पुष्पवर्षा करके बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया।
-
शिव जी ब्याहने चले पालकी सजाकर
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। श्री शिव विवाह समिति की तरफ से बुधवार को श्रीदत्तगंज बाजार में भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात में देवी-देवताओं के साथ भूत प्रेत की झांकी भी सजाई गई। डीजे की धुन पर शिव जी ब्याहने चले पालकी सजाके आदि गीतों पर भक्त थिरकते नजर आए। हर हर महादेव व बोलबम के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा। इसी तरह तुलसीपुर, उतरौला, महराजगंज तराई, गैसड़ी, पचपेड़वा, ललिया, हरैया, गौरा चौराहा, पेहर बाजार, सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार आदि क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें