फोटो-6- नगर के गोंडा मार्ग पर धूप से बचाव करते युवक। संवाद
बलरामपुर। जून का पहला सप्ताह आते ही मौसम का असर फिर बढ़ गया है। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
जिले में शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह ही तेज धूप निकल आई। 10 बजते ही तपिश इतनी बढ़ गई कि लोग बाहर नहीं निकल पाए। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 10 बजते ही दोपहर जैसा अहसास होने लगा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्म हवा का प्रकोप ऐसे की रहेगा। लोगों को बेवजह धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें, ताकि लू के प्रकोप से बच सकें। बताया कि गर्मी से बचाव के लिए बच्चे व युवा तालाब व नहरों में स्नान करते दिखाई दे रहे हैं। गर्मी से बचाव के चक्कर में किसी अनहोनी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। सुरक्षित व चिह्नित स्थानों पर ही स्नान करना चाहिए।