नवीन सिंह की पोस्ट।-स्रोत: सोशल मीडिया
बलरामपुर। सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह कुछ इसी तरह के स्टेटस और पोस्ट छाए रहे। देर रात पाकिस्तान पर हुए जवाबी हमले ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग फोटो और स्टेटस लगाकर प्रधानमंत्री और सैनिकों को आभार जताते रहे। भारत की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इंटरनेट मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सुबह इसे लेकर संदेशों की बाढ़ देखी गई।
आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए इस कदम को लेकर खूब प्रशंसा की गई। अवधेश सिंह ने लिखा कि-ये हिम्मत हमारे देश की सेवा में है। जय हिंद, भारत माता की जय। उमेश चंद्र तिवारी ने लिखा कि-सेना ने किया इशारा पिक्चर अभी बाकी है। भुवन प्रताप सिंह ने लिखा जब जब दुश्मन ने हमारे ऊपर गलत दृष्टि डाली है, भारतीय सेना ने कठोरतम जबाब दिया है। हमें हमारी सेना के पराक्रम पर हमें गर्व है। आनंद मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ये देश है वीर जवानों का, जय हिंद। नवीन सिंह ने लिखा- जय हिंद, हिंद की सेवा को नमन, भारत की बेटियों को साधुवाद और नमन। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सभी को बधाई। सिद्धार्थ साहू ने लिखा कि आतंकियों ने हमारी बहनों के सुहाग उजाड़ने के बाद कहा था कि जाओ मोदी को बता देना, मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर लांच करके बता दिया है कि मोदी तक बात पहुंच गई है।