फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नदारद तो कहीं स्कूल में लटकता मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सात स्कूलों के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य विनय मोहन वन को भारी खामियां मिली हैं। कहीं स्टाफ नदारद तो कहीं स्कूल में ताला लटकता मिला। एडी बेसिक ने बीएसए डॉ. रामचंद्र को निरीक्षण आख्या रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने सोमवार को बताया कि उन्होंने सात नवंबर को गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरहवा में पूर्वाह्न 11.35 बजे ताला लटकता पाया गया। प्राथमिक विद्यालय बिलोहा, कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नचौरा, प्राथमिक विद्यालय नचौरा, कंपोजिट विद्यालय जहदरिया व प्राथमिक विद्यालय कोड़री का मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने औचक निरीक्षण किया जहां खामियां पाई गई हैं।
अनुदेशक रानी, विजय लक्ष्मी, पवन पांडेय व शिक्षिका ज्योति रानी निरीक्षण के दौरान मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को ड्यूटी से नदारद मिलीं। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने औचक निरीक्षण में एआरपी व डायट मेंटर अनुश्रवण में न जाने का भी खुलासा किया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें