फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए राज परिवार देगा हर संभव मदद

Thu, 13 Apr 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में नीलबाग पैलेस में महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी सर्वेश सिंह
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में करने की मांग तेज होती जा रही है। बृहस्पतिवार को बलरामपुर स्टेट के महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने भी हमें चाहिए विश्वविद्यालय मुहिम को समर्थन देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सर्वेश सिंह की ओर से विश्वविद्यालय स्थापना के लिए चलाए जा रहे मुहिम के तहत एक प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को नीलबाग पैलेस में महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर वार्ता की। मुहिम के बारे में अवगत कराया गया। महाराजा ने कहा कि सरकार ने मां पाटेश्वरी के नाम से देवीपाटन मंडल में राजकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की बात कही है। मां पाटेश्वरी का धाम बलरामपुर में है। ऐसे में विश्वविद्यालय की स्थापना यहीं पर होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से बलरामपुर जिला देवीपाटन मंडल के केंद्र में है। ऐसे में यहां विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ तो देवीपाटन मंडल के सभी जिले को समान रूप से लाभ मिलेगा। इससे शैक्षिक रूप से पिछड़े बलरामपुर व श्रावस्ती जिले का सर्वांगीण विकास भी होगा। इस अवसर पर राज परिवार के निजी सचिव बृजेश सिंह व सुजीत शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें