फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 46.11 करोड़ रुपये से होगी सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
बलरामपुर के कोड़री-मथुरा जाने वाली जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। हरिहरगंज से कोड़री-मथुरा बाजार होकर सिरसिया जाने वाली 16 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत जल्द शुरू होगी। इसके लिए 46 करोड़ 11 लाख 23 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा। सड़क दुरुस्त होने के बाद इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से हरिहरगंज-कोड़री-मथुरा बाजार होकर सिरसिया तक रोडवेज बसों के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है। क्षेत्रवासी बलदेव, शिव प्रसाद, महेश व राहुल ने बताया कि इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन कराने के लिए बलरामपुर डिपो के अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। बलरामपुर डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं, फिर भी इस रूट पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं। दरअसल सड़क की चौड़ाई कम होने से बड़ी बसों के आवागमन में परेशानी हाेती है। बलरामपुर डिपो को छोटी बसें मिलने के बाद इस रूट पर संचालन का निर्णय लिया गया था, लेकिन जांच में सड़क बदहाल मिली। ऐसे में सड़क दुरुस्त न होने तक बसों के संचालन का फैसला रोक दिया गया था। (संवाद)
सड़क ठीक होने के बाद होगा बसों का संचालन
सड़क खराब होने से जिला मुख्यालय से हरिहरगंज-कोड़री-मथुरा बाजार से होकर सिरसिया तक रोडवेज बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। ऐसे में सड़क ठीक होने तक इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


-गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर डिपो
मार्च तक पूरा हो जाएगा सड़क का निर्माण

कोड़री-मथुरा बाजार से होकर सिरसिया तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने के लिए शासन से मंजरी मिल चुकी है। 31 मार्च 2026 तक सड़क मरम्मत व चौड़ीकरण का कार्य पूरा लिया जाएगा।
विज्ञापन


-कुमार शैलेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें