बलरामपुर। नलकूप खंड में तैनात वरिष्ठ सहायक अजीत कुमार मिश्र की रिपोर्ट सोमवार को तैयार होगी। अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल सुरेश मोहन को यह रिपोर्ट आयुक्त को सौंपनी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट एक्सईन से मांगी गई है। समय से रिपोर्ट न मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ लिपिक पर आरोप है कि विभाग के जरूरी कार्य उनको आवंटित हैं। विभागीय अधिकारियों के खास होने से वह बीते 17 वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए हैं। विभागीय नियमों के अनुसार तीन या पांच वर्षों में पटल बदलना होता है, लेकिन उनपर विभागीय नियम लागू नहीं हुए। वरिष्ठ लिपिक पर पेंशनरों के देयकों के भुगतान में लेनदेन करने का भी आरोप है। आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच रिपोर्ट तलब की है। (संवाद)