बलरामपुर के गैसड़ी बाजार में निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा।
- फोटो : BALRAMPUR
गैसड़ी। स्थानीय बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्घालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जयकारा लगाते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
कई गांव व गैसड़ी बाजार से होती हुई शोभायात्रा बरूनी नाला पहुंची। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही श्रद्घा के साथ किया गया।