फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पद तो स्वीकृत हुए पर तैनाती करना भूले जिम्मेदार

Fri, 27 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैय़्या सतघरवा पर पदों का सृजन होने के बाद भी एक भी चिकित्सक व कार्मिकों की तैनाती नहीं हुई है। शासन से केंद्र का निर्माण पूरा होने के बाद 16 अगस्त को ही पदों को सृजित कर दिया गया था। दो माह बाद भी अभी तक स्वीकृत पदों पर चिकित्सक व अन्य स्टॉफ की तैनाती न होने से सीएचसी पर जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस कारण क्षेत्र करीब दो लाख की आबादी वाले हरैय्या सतघरवा के लोगों को इलाज के लिए दूर दराज के अस्पताल तक की दौड़ लगाकर परेशानी उठाना पड़ रही है। इस सीएचसी का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद शासन की ओर से इलाज सुविधा मुहैया कराने के लिए चिकित्साधिकारी फिजिशियन, शल्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलाजिस्ट, दंत शल्यक, डेंटल हाईजिनिस्ट, लैब टेक्निशियन, वरिष्ठ सहायक, डार्करूम सहायक के एक- एक, स्टाफ नर्स के तीन तथा फार्मासिस्ट के दो पदों को स्वीकृति प्रदान की थी।
दो माह बीत जाने के बावजूद अभी तक स्वीकृत किसी भी पद पर किसी भी चिकित्सक व कार्मिक का चयन नहीं हो सका है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह का कहना है कि शासन से पत्राचार किया जा रहा है। कार्मिकों की तैनाती जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें