फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्गों ने लगाई गुहार

Thu, 26 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहरी क्षेत्र के पेंशनधारकों की समस्या दूर करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पांच दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। बलरामपुर नगर पालिका सभागार में आयोजित शिविर के पहले दिन बृहस्पतिवार को भगवतीगंज दक्षिणी, भगवतीगंज उत्तरी, विशुनीपुर, नौशहरा चिकनी तथा अंधियारी बाग वार्ड के पेंशनधारकों की समस्या का समाधान किया गया। पहले दिन कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया।
विज्ञापन

समाधान शिविर में पहुंचे विशुनीपुर के बुजुर्ग नंदलाल ने बताया कि पहले उनको पेंशन मिलता था। पिछले छह माह से पेंशन नहीं आई है। पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग का कई बार चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विशुनीपुर निवासिनी कौशल्या का भी कहना है कि उनको दो साल से पेंशन की धनराशि न मिलने से बहुत परेशानी हो रही है। अलीजानपुरवा की शफीरूल ने बताया कि वह विधवा पेंशन पाने के लिए भागदौड़ कर रही हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इसी तरह मोहम्मद उमर, सुंदर व सकील अहमद की भी पेंशन रूकी हुई है। वह लोग पेंशन का लाभ पाने के लिए विकास भवन का चक्कर काट रहे हैं। फिर भी अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिविर में पहले दिन विधवा पेंंशन के 19, वृद्धा पेंशन के 37 तथा दिव्यांगजन पेंशन के तीन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। सभी शिकायती पत्रों का निस्तारण करा दिया गया है। चेयरमैन ने बताया कि अब 27 अक्टूबर को पहलवारा, अचलापुर, नीलबाग, तुलसीपार्क, बस स्टेशन व नई बस्ती वार्ड के पेंशनधारकों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें