फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छूट योजना के दूसरे दिन नहीं खुला भुगतान काउंटर

Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। विकासखंड रेहराबाजार के अचलपुर चौधरी विद्युत उपकेंद्र में बकाया बिजली बिल जमा योजना के दूसरे दिन शुक्रवार को भुगतान काउंटर नहीं खुला। बृहस्पतिवार को भी काउंटर नहीं खुला था। इससे छूट का लाभ लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। शनिवार को इस योजना का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के निर्देशानुसार एक जनवरी से तीन जनवरी तक उपभोक्ताओं को ब्याज एवं अन्य शुल्कों में छूट दी जा रही है। छूट का लाभ लेने के लिए दर्जनों गांवों के उपभोक्ता कड़ाके की ठंड में अचलपुर चौधरी उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन काउंटर बंद मिला। इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। उपभोक्ता राम दुलारे, गबोधर, नंदकिशोर, झिकन, कल्लू आदि ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि अंतिम दिन अनिवार्य रूप से काउंटर खोले जाएं ताकि उपभोक्ता को छूट योजना का लाभ ले सकें।
आज पूरे दिन खुलेगा भुगतान काउंटर
एसडीओ शिवकुमार वर्मा ने बतायाकि तकनीकी कारणों से बृहस्पतिवार व शुक्रवार को काउंटर नहीं खुल पाया। अब दिक्कत दूर कर दी गई है, शनिवार को पूरे दिन काउंटर खुला रहेगा। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें