फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय करने में जुटी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय करने में जुटी है। मुख्यालय पर मुख्यमंत्री की सभा कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए प्रदेश कार्यालय को मांग भेजी गई है।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त बलरामपुर में ही उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कार्यक्रम भी मांगा गया है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर व तुलसीपुर के लिए मंत्री नंद गोपाल नंदी, उतरौला के लिए पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल सहित अन्य नेताओं की मांग है।


इधर, रविवार की शाम ज्योति टाॅकिज में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताया। इस मौके पर सदर विधायक पल्टूराम, जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हनुमंत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें