बलरामपुर में डीएम से मुलाकात करते एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह
बलरामपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से भी शिष्टाचार भेंट कर कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए थाना प्रभारियों को सघन गश्त, वाहन चेकिंग और रात में पीआरवी पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 अपराधी, वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनसहयोग से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। 1090 और 112 के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में बैरियर, चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद