फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने बांधी काली पट्टी

Sat, 22 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते लेखपाल 
विज्ञापन
उतरौला। अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल के खिलाफ की गई ट्रैपिंग कार्रवाई के विरोध में उतरौला तहसील के लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन में कार्रवाई को अनैतिक बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ के मंत्री मनोज यादव ने कहा कि अयोध्या की घटना के विरोध में प्रदेश की सभी तहसीलों में लेखपाल काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीबक्श सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, जिला महामंत्री ब्रजेश सिंह, राजेश रवि, शुभम श्रीवास्तव, रेवती रमण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें