फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अमन का पैगाम दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद स्थित झंडे वाले पार्क में मरकजी मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से मंगलवार रात जश्न-ए-मिलादुन्नबी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कारी सुमामा इरफानी की कुरान की तिलावत से हुई। मौलाना बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी ने कहा कि इस्लाम का पैगाम अमन और भाईचारे का है। कहा कि इस्लाम को लेकर फैलाई जाने वाली गलतफहमियों और आरोपों का जवाब कुरान और हदीस की रोशनी में दिया जाना चाहिए। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एमए हसीब एडवोकेट ने जश्न ए मिलादुन्नबी के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ इस्लामी धर्मगुरुओं और कौमी नेताओं से आगे आने की अपील की। नदवा कॉलेज में हदीस के अध्यापक डॉ. मौलाना फरमान नदवी ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुशायरा शुरू हुआ। डॉ. शमीम रामपुरी, रफीक नागौरी, कलीम नईमी कानपुरी, आसिफ आजमी, दानिश हस्सान साहिर फतेहपुरी, शमशेर आलम, रहमत लखनवी, हारून रशीद, कमर सीतापुरी, इरफान लखनवी, सलीम ताबिश और अकील गाजीपुरी समेत अन्य शायरों ने अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम के संयोजक जमाल एजाज ने उलेमा, शायरों का स्वागत किया। समापन खान मोहम्मद अमानुल्लाह के कलामे विलादत, सलाम और दुआ के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें