फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरोवर और पार्कों के निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Sun, 31 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर के प्रमुख सरोवर, पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के अनुरूप निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष ने झारखंडी मंदिर सरोवर, बुद्ध पार्क, चंद्रशेखर आजाद पार्क, हनुमान मंदिर स्थित रानी तालाब तथा संस्कृत पाठशाला सरोवर में चल रहे निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने के वाले स्थलों का अवलोकन भी किया। कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं नगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करेंगी और नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य, जेई सिविल अविनाश यादव व गौरव मिश्रा सहित संबंधित ठेकेदार व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें