फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आवेदन फाॅर्म जमा करने तक सीमित रहा रोजगार मेला

विज्ञापन
बलरामपुर के सिविल लाइन मोहल्ले में लगे मेले में आवेदन पत्र जमा करते युवा।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सिविल लाइन मोहल्ला स्थित लोकसेवा आईटीआई संस्थान में शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में तीन निजी कंपनियां शामिल हुईं। एक दिवसीय रोजगार मेला सिर्फ आवेदन फाॅर्म जमा करने तक ही सीमित रहा। आवेदन फाॅर्म जमा करने वाले युवाओं को साक्षात्कार देने के लिए कंपनी का फोन आने तक इंतजार करने की बात कही गई। ऐसे में नौकरी की तलाश में आए युवा निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन व राजकीय आईटीआई पचपेड़वा की तरफ से आयोजित रोजगार मेले में तीन निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्टाॅल लगाकर युवाओं का पंजीकरण किया। प्रयागराज से आई कंपनी निम्सन हर्बल प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर की कंपनी ड्रीमलाइन इंटरप्राइजेज व सिसका इलेक्ट्रिकल कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं से विभिन्न पदों के लिए आवेदन फाॅर्म जमा कराया। कहा कि सुपरवाइजर, स्टोर मैनेजर व कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी करने के लिए पहले उन्हें प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। प्रशिक्षण गोरखपुर, लखनऊ व प्रयागराज में ही मिलेगा। इसके लिए उन्हें आने-जाने की व्यवस्था खुद करनी होगी।

मेले में इंटरव्यू न होने पर निराश दिखे युवा
सदर ब्लाॅक के पीलीभीत गांव निवासी सौरभ व रवि तिवारी ने कहा कि कोई ढंग की कंपनी नहीं आई। 12000 से 15000 रुपये में गैर जिले में नौकरी कर पाना संभव नहीं है। इसी तरह सूर्य प्रसाद साहू व प्रदीप कुमार गुप्त ने बताया कि रोजगार मेले में सिर्फ आवेदन फॉर्म ही जमा कराया जा रहा है। इंटरव्यू देने के लिए बाद में फोन आने की बात कही गई है। जब कंपनी की तरफ से फोन आएगा तब इंटरव्यू के लिए जाना पड़ेगा। अगर गृह जनपद में ढंग की नौकरी मिलेगी तो ही प्रशिक्षण लूंगा।
विज्ञापन


336 युवाओं ने कराया पंजीकरण
जिला स्तरीय रोजगार मेले में 336 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सभी ने अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन फाॅर्म जमा किया है। इनमें 238 युवाओं को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। कंपनी की तरफ से इंटरव्यू लेने के बाद युवाओं को नौकरी का ऑफर दिया जाएगा। - मीता गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें