फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छाया रहा गन्ना मूल्य भुगतान व छुट्टा जानवरों का मुद्दा

Fri, 19 Jan 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित किसान दिवस में गन्ना मूल्य भुगतान व छुट्टा जानवरों का मुद्दा छाया रहा। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने किसानों की परेशानियां सुनने के बाद मौके पर मौजूद विभागीय अफसरों को इन्हें समयबद्ध स्तर पर निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किसान दिवस में पहुंचे किसान बच्छराज वर्मा व बड़ेलाल पांडेय ने बजाज चीनी मिल इटई मैदा द्वारा नियमित गन्ना मूल्य का भुगतान न करने की शिकायत की। बताया कि चीनी मिल ने अब तक सिर्फ आठ दिसंबर तक बेचे गए गन्ना मूल्य का ही भुगतान किया है। ऐसे में गन्ना किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। किसान शशि भूषण शुक्ल क्रांति व बृजेश विश्वकर्मा ने छुट्टा जानवरों से किसानों को हो रहे नुकसान की परेशानी को बताया। कहा कि जिले में छुट्टा जानवरों को पकड़ने का अभियान सिर्फ कागजों तक ही सिमटा हुआ है। इसके चलते छुट्टा जानवर खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर काफी नुकसान कर रहे हैं।
धर्मपुर से आए किसान उमानाथ मिश्र ने गिरगिटही बांध के मरम्मत कराने तथा रेहरा बाजार के किसान डिप्टी सिंह ने इलाहाबाद बैंक द्वारा आवासीय ऋण न दिए जाने की शिकायत सीडीओ के समक्ष दर्ज कराई। सीडीओ ने सभी शिकायतों को समयबद्ध स्तर पर निस्तारित कराने का निर्देश मौके पर मौजूद संबंधित जिम्मेदारों को दिया। इससे पूर्व किसान दिवस का शुभारंभ उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 160 किसानों को सोलर पंप का लाभ मिलेगा। इसके लिए 20 जनवरी से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन होगा। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की खूबियां बताते हुए किसानों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें