फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कल आएंगी राज्यपाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आएंगी। उनके आगमन को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

राज्यपाल का हेलीकाॅप्टर सुबह 11:50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह कार से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी। वहां विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लेंगी। दोपहर 12:35 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12:45 बजे से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। शाम 3:50 बजे हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
एडीएम ज्योति राय ने बताया कि राज्यपाल के दौरे को लेकर सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें