फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरवशाली है महाराजा सुहेल देव का शौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बहराइच के महाराजा सुहेल देव ने भारतीय संस्कृति व विरासत की विदेशी आक्रांताओं से न केवल रक्षा की बल्कि अपना शौर्य पूरी दुनिया को दिखाया। उनका शौर्य व पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए गौरवशाली उदाहरण है। यह बातें सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने मंगलवार को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में महाराजा सुहेलदेव जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

दोनों विधायकों ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रभक्त वीर सेनानियों को सम्मानित करने में जुटी हुई है। महाराजा सुहेल देव ने विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीति व विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से विजय हासिल करके भारतीय संस्कृति व विरासत की रक्षा की।
जल संरक्षण, गो संरक्षण व जन कल्याण के कार्यों में भी उनका विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ अमनदीप डुली, डीआईओएस गोविंद राम, एमएलके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुुमार के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, समाजसेवी/ स्वयंसेवी संस्थाओं के वालेंटियर्स और गणमान्य नागरिकों ने महाराजा सुहेल देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से महाराजा सुहेल देव के भव्य स्मारक व चित्तौरा झील की विकास योजना का वर्चुअल शिलान्यास व स्वाशासी राज्य चिकित्सा योजना बहराइच का लोकार्पण जैसे कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण दिखाया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सरकार के अन्य वरिष्ठ मंत्रियों का उद्बोधन भी मौके पर सुनाया गया।
एमपीपी इंटर कॉलेज में महाराजा सुहेल देव की जयंती डीआइओएस की मौजूदगी में धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली व ईओ राकेश कुमार जायसवाल के दिशा निर्देश पर वीर विनय चौराहा स्थित विनय कायस्था के स्मृति स्थल व संतोषी माता तिराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क की साफ सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि आदि ने पुष्प अर्पित कर महापुरुषों की याद में दोनों स्थलों पर 21-21 दिए जलाकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें