फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं पूर्व प्रधानमंत्री के विचार

Sun, 16 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-34-बलरामपुर के भगवतीगंज में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्य अति​थि व अन्य।-स्रोत :
विज्ञापन
बलरामपुर। धर्मपुर भगवतीगंज स्थित मैरिज हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अटल जी की पौत्री अंजली मिश्रा ने किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि गोंडा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं को सदैव प्राथमिकता दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. आचार्य देवराज दास जी महाराज ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व राजनीति से कहीं बड़ा था। उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति, संस्कार और सेवा की प्रेरणा मिलती है। भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। सदर विधायक पलटूराम ने उन्हें जनभावनाओं को समझने वाला लोकप्रिय नेता बताया। तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला ने कहा कि उनकी राष्ट्रवादी सोच आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, इकौना विधायक राम फेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें