फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लालनगर व बलरामपुर में होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत परसपुर कमदा के पीसीसी खेल मैदान में बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब इच्छापुरवा और लालनगर के बीच खेला गया। लालनगर की टीम ने 31 रन से मैच जीत कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। फाइनल मुकाबला रविवार को लालनगर और बलरामपुर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

इच्छापुरवा की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। लालनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर पर आठ विकेट खोकर 136 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इच्छापुरवा की टीम ने 12 ओवर पर नौ विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। लालनगर के रजत ने सात रन देकर चार विकेट लिये, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रधान सहजराम ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। अमित मिश्रा ने कमेंट्रेटर, रविंद्र यादव ने स्कोरर तथा अंपायर की भूमिका रामकुमार गुप्ता व शिव कुमार वर्मा ने निभाई। इस अवसर पर आयोजक सलमान खान, दुर्गेश यादव, अजय प्रकाश त्रिपाठी, चेतराम मौर्या, मुन्नन खान, सुनील जायसवाल, रंजन यादव, सुनील सिंह, रजनीकांत यादव, बलराम यादव आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें