फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया व्रत का का पारण

Tue, 21 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छठ महापर्व के क्रम में सोमवार को सूर्योदय होते ही व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ का समापन हो गया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पुरुषों को टीका लगाया तथा पुरुषों ने महिलाओं की मांग में सिंदूर लगाया। व्रती महिलाओं ने सुहाग के दीर्घायु होने की कामना की।
झारखंडी मंदिर स्थित पवित्र सरोवर, बलरामपुर चीनी मिल स्थित सरोवर, पचपेड़वा स्थित सरोवर व तुलसीपुर नगर स्थित सरोवर के पास सोमवार की भोर में ही व्रती महिलाएं पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन

पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पति व पुत्र की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने मिष्ठान, फल व मेवे आदि का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया। इस दौरान व्रती महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
श्रद्धालुओं ने छठ मइया व भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। परिवारों ने छठी मइया से अखंड सुहाग, निरोगी काया, संतान प्राप्ति व पति तथा पुत्र के लिए लंबी उम्र की कामना की।
भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय मिश्र ने झारखंडी मंदिर पर स्टॉल लगाकर व्रती महिलाओं को नास्ता व फल का वितरण किया।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ, राधे-कृष्ण, मां दुर्गा व हनुमानजी का पूजन अर्चन कर विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की।
बलरामपुर चीनी मिल मंदिर के प्रांगण में प्रदेश सचिव इंटक सुधांशु सिंह ने रितु सिंह, संध्या सिंह व अन्य लोगों के साथ छठ मइया की पूजा अर्चना की। तुलसीपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज व अदनान फिरोज ने सरोवर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें