फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूलों में पढ़ाई परखेंगे डीएलएड के प्रशिक्षु

Mon, 20 Nov 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शैक्षिक स्तर के आधार पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन की ओर से घोषित किए गए निपुण विद्यालय में बच्चों के ज्ञान को परखने के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को भेजा जाएगा। निपुण लक्ष्य एप पर बच्चों के शैक्षिक स्तर की रिपोर्ट आनलाइन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास किया है। कक्षा एक से तीन के बच्चों को हिंदी और गणित विषय में पारंगत बनाने के बाद संबंधित ब्लाॅक के एआरपी की ओर से निपुण स्कूल की रिपोर्ट जाएगी।
ब्लाॅकवार चयनित इन स्कूलों में बच्चों के ज्ञान की हकीकत जानने के लिए डायट के प्रशिक्षुओं को भेजा जाएगा। स्मार्टफोन, टैबलेट के माध्यम से संबंधित स्कूल में नामांकित बच्चों के शैक्षिक स्तर का पता लगातार निपुण लक्ष्य एप पर विवरण अपलोड होगा। खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के लिए संबंधित ब्लाॅक के एआरपी को जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के आदेश के बाद डायट ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। डायट प्राचार्य हिफर्जुरहमान ने बताया कि निपुण लक्ष्य एप पर काम करने के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देकर अहम जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें