फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वतंत्रता दिवस पर झालरों से जगमगाएगा जिला

Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले के सभी सरकारी भवन, ऐतिहासिक व क्रांतिकारियों से जुड़े स्मारकों को झालरों से सजाया जाएगा। सुबह स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकलने के साथ विविध कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इस बार स्वतंत्रता दिवस को अनूठे अंदाज में मनाया जा रहा है। नौ अगस्त से ही जिले में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाकर नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृति की जा रही है। प्रतिदिन गांवों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
डीएम अरविंद सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी भवनों के साथ ऐतिहासिक व क्रांतिकारियों से जुड़े स्मारकों को झालरों से सजाने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया है। 15 अगस्त को सुबह 6.30 बजे एमपीपी इंटर कॉलेज से नगर में स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद जिले भर में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का गायन होगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिजनों का सम्मान व पद्म पुरस्कार पाने वाले विभूतियाें को सम्मानित किया जाएगा। सुबह नौ बजे से शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विद्यालयों में नाटक, वाद-विवाद व निबंध लेखन सहित तमाम तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस पर ही जिले भर में 5.32 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिका का निर्माण कराकर 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर शहीदों के नाम शिलाफलकम स्थापित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। शाम छह बजे से एमएलके महाविद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें