फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्य स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी जिले की टीम

विज्ञापन
बलरामपुर में मौजूद बालीवाल मंडलीय प्रतियोगिता के विजयी ​खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शनिवार को गोंडा जनपद के कन्हैया लाल इंटर काॅलेज कर्नलगंज में मंडलीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अंडर-17 बालक वर्ग में जिले की टीम ने जीत दर्ज कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली है। वहीं अंडर-19 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई गईं। माध्यमिक खेल समिति के जिला सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि अंडर-17 बालक वर्ग में सिर्फ बलरामपुर की टीम ही शामिल हुई। इसलिए एकल प्रतिभागी होने के कारण जिले की टीम को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में गोंडा के साथ कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में 2-0 से हारकर बलरामपुर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग के खिलाड़ियों को अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा ताकि, प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन हो सके। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी व्यायाम शिक्षक अर्पण पांडेय व पंकज पांडेय को दी गई है। बताया कि जल्द ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि व स्थान की जानकारी होगी। फिलहाल टीम काे अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें