फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में 21 वें मंडल में पहले स्थान पर जिला

Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला स्वास्थ्य समिति और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करने और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि जिले में 1,64,648 पात्र परिवारों के 7,30,824 लाभार्थियों के सापेक्ष 6,26,086 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। 85.66 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिला देवीपाटन मंडल में पहले और प्रदेश में 21वें स्थान पर है। शेष पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

अगस्त में एफआरयू के तहत 1,606 प्रसव हुए, जिनमें 272 सिजेरियन प्रसव शामिल हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत 12,077 लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है। नियमित टीकाकरण में 98.11 प्रतिशत उपलब्धि रही, जबकि टीबी मरीजों की पहचान लक्ष्य के सापेक्ष 106 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने और मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई, जलभराव रोकने, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ हिमांशु गुप्ता, सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी, डीपीएम विनोद त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें