फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सहभोज से खत्म होता है ऊंच-नीच का भेदभाव

Mon, 04 Mar 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। संत रविदास जयंती के अवसर पर चल रहे सामाजिक समरसता सप्ताह के तहत हड़पुर जनकपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सहभोज कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने किया। कहा कि सहभोज में सभी वर्गों के लोगों के एक साथ बैठकर भोजन करने से ऊंच-नीच का सामाजिक भेदभाव दूर होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत रविदास समाज ने हमेशा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में मौजूद विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक व प्रदेश महामंत्री मातृशक्ति रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास की शिक्षा को अंगीकार करके ही समाज में बढ़ती वैमनस्यता को दूर कर खत्म किया जा सकता है।
गोष्ठी को ब्लॉक अध्यक्ष बाबू चौरसिया, महामंत्री अंकित पांडे, चौधरी विजय सिंह, जगदंबा प्रसाद दुबे, वीरेंद्र पाठक व रामकुमार वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान आयोजित सहभोज में सभी लोगों ने एक साथ बैठक कर भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें