फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोख में न मारो बाबुल बेटी हूं तुम्हारी..

Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के महारानी लाल कुंवरि स्नाकोत्तर महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा आकृति मिश्रा ने कोख में न मारो बाबुल बेटी हूं तुम्हारी.. गीत प्रस्तुत कर मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। गीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगी स्वाती पांडेय ने नारी सशक्तिकरण पर नारी तू नारायणी है कविता से नारी शक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक अम्बुज भार्गव और कॉलेज इकाई अध्यक्ष साध्वी द्विवेदी ने किया। जिला संयोजक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता कराने पर छात्रों के अंदर गुणवत्तापूर्ण प्रतिस्पर्धा करने की कला विकसित होती है। कालेज इकाई अध्यक्ष ने कहा कि एबीवीपी ने ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को मंच दिया है। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज इकाई मंत्री शिवम दूबे ने किया। प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में इकाई उपाध्यक्ष अफीफा खातून, सोशल मीडिया संयोजक सौरभ पांडेय, विकास वर्मा, पंकज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें