फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सूनी धरती करे पुकार, हर-भरा कर दो संसार

Wed, 05 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। सूनी धरती करे पुकार, हर भरा कर दो संसार... जैसे नारों के साथ बुधवार को छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। वन महोत्सव सप्ताह के तहत रामलाल सिंह बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण कर लोगों को उसका महत्व बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख रेहरा बाजार पंकज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। इसके बाद छात्राओं ने रेहरा बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली। रैली को संबोधित करते हुए रेंजर आरके पांडेय ने बताया कि रेहरा वन क्षेत्र के पौधशालाओं में 20 लाख 899 पौधे तैयार किए गए हैं। वन क्षेत्र के 289 हेक्टेअर भूमि में चार लाख 23 हजार 400 पौधे रोपित किए जाएंगे। शेष पौधों को ग्राम पंचायत व अन्य स्थानों पर वितरित किया जाएगा। छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, पीपल व नीम आदि के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर शत्रुहन मिश्रा, राम करन मिश्रा, राजा सिंह, दिनेश सिंह व शानू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें