फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ठेकेदार ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 25 Apr 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर में भुगतान के विवाद को लेकर ठेकेदार की पिटाई के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घायल ठेकेदार अमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी गोंडा निवासी अमित कुमार का आरोप है कि सिंचाई विभाग के एक्सईएन व जेई ने भुगतान के एवज में कमीशन मांगा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनका पैर टूट गया और कमर में गंभीर चोट आई। वह पिछले कई दिनों से जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं। सिंचाई विभाग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने भी दोहराया कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें