फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ठंड ने बदली जिंदगी की चाल

विज्ञापन
-बलरामपुर के महदेइया बाजार में घने कोहरे के बीच आवागमन करते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड का असर दिनचर्या से लेकर अब कारोबार और स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। सुबह सड़कों पर आम दिनों जैसी हलचल नजर नहीं आ रही है। बाजार देर से खुल रहे हैं और लोग ठंड से बचने के लिए घरों से निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के बाद ही कुछ रौनक लौटती है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ने से बाजार फिर से सिमट जाते हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.8 तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाेर से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक कोहरा होने से वाहन चालकों को मुशिकलों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सर्द हवा चलती रही। धूप न निकलने से ठिठुरन और गलन से लोग बेहाल रहे। शाम चार बजे के बाद से फिर कोहरा पड़ने लगा।

छोटे कारोबारियों पर सीधी मार
ठंड का सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों और ठेला-पटरी व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पड़ा है। ग्राहकों की संख्या घटने से रोजाना की आमदनी प्रभावित हो रही है। सब्जी विक्रेता, चाय-पान दुकानदार और रोजमर्रा के सामान बेचने वाले कल्लू, पप्पू, इस्माइल, मंसूर व शिव कुमार आदि व्यापारियों का कहना है कि ठंड के चलते दोपहर तक ग्राहक नहीं आते। दोपहर में कुछ देर रौनक होती है। शाम होते ही फिर सन्नाटा छा जाता है। इससे दिनभर दुकान खोलकर बैठना भी घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य पर बढ़ी चिंता, सतर्क रहने की सलाह
मौसम में आए इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सर्दी, खांसी, बुखार और जोड़ों के दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। हृदय रोगियों की समस्या भी बढ़ी है। चिकित्सक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने ठंड में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गरम पेय पदार्थ, संतुलित भोजन और ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करें। ठंड में बाहर निकलने से बचें। सांस और हृदय रोगी विशेष ध्यार रखें। सभी लोग शरीर को ढक कर रखें। समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
जिला प्रशासन ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम नंबर 9170277336 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9918206383 पर सहायता उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें